बीमारी से बचने के लिए जरूरी है धूप, जानें धूप में बैठने के फायदे

बीमारी से बचने के लिए जरूरी है धूप, जानें धूप में बैठने के फायदे

रोहित पाल

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के 70 फीसदी लोगों में विटामिन D की कमी पायी गई है। जानकारों के अनुसार शहरी क्षेत्रों के 80 फीसदी लोगों और ग्रामीणों क्षेत्रों के 70 फीसदी लोगों में विटामिन की कमी पायी गई है। विटामिन D की कमी का सबसे बड़ा कारण है लोगों का धूप में नहीं बैठना है।

एक्सपर्ट के अनुसार आज के समय लोग धुप में नहीं बैठते हैं। जिससे मानव शरीर कई बीमारियों का घर बन रहा है। इसके अलावा लोगों में भारी मात्रा में विटामिन D की कमी भी पायी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार विटामिन D की कमी केवल बूढ़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में पायी जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण मॉडर्न लाइफस्टाइल है। आज की लाइफस्टाइल के अनुसार बच्चे दिनभर मोबाइल पर गेम्स खेलने के कारण घर के बाहर नहीं निकलते हैं जिससे उन्हें भरपूर मात्रा में धूप नहीं मिलती है। एक्सपर्ट के अनुसार धूप सेहत के लिए बहुत जरूरी है। धूप में बैठने के बहुत सारे फायदे हैं ,इससे शरीर कई बीमारियों से बचता है।

धूप में बैठने के फायदे-

  • मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। 
  • हाजमा ठीक रहता है।
  • वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • डायबिटीज के मरीजों को मदद मिलती है।
  • दिल की बिमारियों से बचाव।
  • नींद नहीं आने की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • विटामिन D की कमी पूरी होती है।
  • तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।
  • धूप से त्वचा के रोग नहीं होते हैं।

 

इसे भी पढ़ेें-

सर्दियों में रोज नहाने का मन नहीं होता है तो टेंशन न लें, सेहत को कुछ फायदा ही होगा

कसरत के लिए कौन सा समय सही होता है?

जवानी में पक गए बाल? कुछ भ्रम दूर कर लें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।